भारत का भौतिक स्वरूप

भारत का भौतिक स्वरूप


 भारत के संपूर्ण क्षेत्रफल का लगभग 11% भाग पर होती है 18% पहाड़ी 28% पठारी एवं 43% भाग है



 भू आकृति के आधार पर भारत को निम्न भागों में बांटा गया है

 हिमालय पर्वत श्रृंखला,  उत्तरी मैदान, प्रायद्वीपीय पठार, तटीय मैदान,

Bharat ka bhautik swaroop, himalaya parvat

हिमालय पर्वत श्रृंखला





हिमालय पर्वत श्रृंखला-  हिमालय पर्वत भारत के उत्तर में स्थित है इसका निर्माण सेनोजोइक काल  में गोंडवाना लैंड एवं अंगारा लैंड के टकराने से हुआ है 

हिमालय पर्वत वलित पर्वत  का उदाहरण है। 

विश्व की सबसे ऊंची पर्वत श्रेणी है इसका विस्तार पश्चिम में जम्मू कश्मीर से लेकर पूरा में अरुणाचल प्रदेश तक 2400 किलोमीटर लंबाई में फैला है।

कश्मीर में इसकी चौड़ाई 400 मीटर जबकि अरुणाचल प्रदेश में इसकी चौड़ाई 300 किलोमीटर है



 हिमालय पर्वत को तीन भागों में बांटा गया है





 महान या आंतरिक हिमालय-   महान हिमालय की औसत ऊंचाई 6000 मीटर है इसमें हिमालय के सभी मुख्य शा, खर जैसे माउंट एवरेस्,  कंचनजंघ, मकाल, धौलागिर, नंगा पर्वत, अन्नपूर्णा, नंदा देवी , नामचा बरवा स्थित है।

महान हिमालय को हिमाद्री के नाम से भी जाना जाता है ।





हिमाचल या निम्न हिमालय - यह  महान हिमालय के दक्षिण में स्थित है इसकी ऊंचाई 3700 मीटर से 4500 मीटर के बीच है तथा इसकी चौड़ाई 50 किलोमीटर है पीर पंजाल धौलाधार एवं महाभारत  जैसे श्रृंखला इसी हिमालय में स्थित है। 



शिवालिक हिमालय-  शिवालिक हिमालय हिमालय की सबसे बाहरी  श्रृंखला है जिसे बाह्य हिमालय के नाम से भी जाना जाता है। इसकी ऊंचाई 900 मीटर से 11 मीटर के बीच हैं तथा इसकी चौड़ाई 10 से 50 किलोमीटर के बीच ह। 

शिवालिक हिमालय की घटिया बंजारी तथा जलोढ़ मिट्टी की मोटी परत से ढकी हुई है।

 शिवालिक हिमालय एवं निम्न हिमालय के बीच स्थित लम्बवत घाटियों को दून कहा जाता है।



 हिमालय का नदी घाटियों के आधार पर विभाजन





पंजाब हिमालय - सिंधु एवं सतलज नदी के बीच स्थित हिमालय के भाग को पंजाब हिमालय कहा जाता है।

इससे पश्चिम से पूर्व तक कश्मीर या हिमाचल हिमालय के नाम से भी जाना जाता है।



कुमाऊं हिमालय -सतलाज एवं काली नदी के बीच स्थित हिमालय के भाग को कुमाऊ  कहा जाता है।





नेपाल हिमालय- काली एवं तीस्ता नदी के बीच के हिमालय के भाग को नेपाल हिमालय कहा जाता है। 



असम हिमालय- तिस्ता एवं दिहांग  नदी के बीच स्थित हिमालय के भाग को असम हिमालय कहते हैं।



ब्रह्मपुत्र नदी भारत के अरुणाचल प्रदश राज्य में प्रवेश करती है तो वह देहांग नदी के नाम से जाना जाता है



-पूर्वांचल की पहाड़ियां अरुणाचल प्रदेश में स्थित है ।



 उत्तरी मैदान- भारत का उत्तरी मैदान सिंधु गंगा एवं ब्रह्मपुत्र तथा इसके सहायक नदियों से बना है। यह  मैदान जलोढ़ मृदा से बनाया जिससे यह मैदान काफी उपजाऊ होती है।



उत्तरी मैदान का विस्तार 7 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर है इसकी लंबाई 2400 तथा चौड़ाई 240 से 320 किलोमीटर तक है 

हिमालय से निकलने वाली नदियां जब उत्तरी मैदान में पहुंचती है तो इसकी गति कम हो जाती है। जिससे  नदी दीपों का निर्माण हो जाता है ।



उत्तरी मैदानी भाग को 3 वर्गों में विभाजित किया गया है 



पंजाब का मैदान- इस मैदान का निर्माण सिंधु  एवं इसकी सहायक नदियों के द्वारा बनाया गया ह।  उत्तरी मैदान के पश्चिमी भाग को पंजाब का मैदान कहा जाता है



 गंगा का मैदान-  घग्गर एवं तीस्ता नदी के बीच के मैदान को गंगा का मैदान कहा गया है। इसका विस्तार हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड एवं पश्चिम बंगाल में फैला है।



 ब्रह्मपुत्र का मैदान-  गंगा के मैदान के पश्चिम में ब्रह्मपुत्र का मैदान है यह मुख्य रूप से असम में स्थित है।



प्रायद्वीपीय पठार -इसका  निर्माण पुराने क्रिस्टलीय आग्नेय तथा रूपांतरित शैलों से हुआ है। 



इस पठार के 2 मुख्य भाग हैं।



1. मध्य उच्च भूमि 



2. दक्कन का पठार





1. मध्य उच्च भूमि-  नर्मदा नदी के उत्तर में मालवा के पठार के अधिकतर भागों पर फैला है।



2. दक्कन का पठार-  भारत का विशालतम पठार है इसके आकार त्रिभुजाकार है उत्तरी सीमा सतपुरा एवं विद्यांचल पर्वत श्रृंखला द्वारा और पूर्वी एवं पश्चिमी सीमा पूर्वी घाट एवं पश्चिमी घाट द्वारा निर्धारित होता है।







 कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न





1.  हिमालय पर्वत का निर्माण कैसे  हुआ?



अंगारा लैंड एवं गोंडवाना लैंड के टकराव से




 2. हिमालय का गर्भ ग्रह किसे कहा जाता है?



 टेथिस सागर




 3. हिमालय की उत्पत्ति किस काल में हुआ?



टर्शियरी काल




 4. विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट किस हिमालय में स्थित है?



महान हिमालय



 5. महान हिमालय के औसत ऊंचाई कितनी है?



6000 metre



 6. भारत का सर्वोच्च शिखर कौन सा है?



गॉडविन ऑस्टिन



 7. भारत में स्थित सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?



 कंचनजंगा



8.  लघु हिमालय की औसत ऊंचाई कितनी है?



3700 से 4500 मीटर के बीच



 9. लघु हिमालय में स्थित पर्वत श्रेणी कौन कौन सी है?



पीर पंजाल धौलाधार नागतिब्बा महाभारत



 10. बनिहाल दर्रा किस पर्वत श्रेणी में स्थित है?



पीर पंजाल



 11.  कंचनजंघा पर्वत चोटी की ऊंचाई कितनी है?



8598 मीटर




12.  पश्चिमी घाट की सबसे ऊंची चोटी कौन है?



अनाईमुडी




 13. पूर्वी घाट की सबसे ऊंची चोटी कौन है?



मेहंदी गिरी




 14. भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी झील कौन सी है?



चिल्का झील




15.  चिल्का झील भारत के किस राज्य में है?



 उड़ीसा




  16. लक्षद्वीप समूह का क्षेत्रफल कितना है?



 32 वर्ग किलोमीटर




 17. लक्षद्वीप का पुराना नाम क्या है?



लकादीव, मीनीकाय, एमीनदीव




18.   वह स्थल जो तीन ओर से जल से घिरा हो क्या कहलाता है?



-प्रायद्वीपीय

Post a Comment

Please do no enter any spam link in the comment box

Previous Post Next Post