भारत की स्थिति एवं विस्तार


भारत की स्थिति एवं विस्तार



  भारत उत्तर पूर्वी गोलार्ध में स्थित है भारत का अक्षांशीय  विस्तार 8 डिग्री 4 मिनट( मुख्य भूभाग) से लेकर 37 डिग्री 6 मिनट उत्तरी अक्षांश तक है तथा भारत का देशांतरीय विस्तार 68 डिग्री 7 मिनट पूर्वी देशांतर से लेकर 97 डिग्री 25 मिनट तक है।



अंडमान निकोबार  दीप समूह भारत के मुख्य भूभाग के दक्षिण पूर्व में बंगाल की खाड़ी में स्थित है लक्ष्यद्वीप भारत के मुख्य विभाग के दक्षिण पश्चिम में अरब सागर में स्थित है।

 भारत का सबसे दक्षिणतम बिंदु इंदिरा प्वाइंट अंडमान निकोबार दीप समूह के ग्रेट निकोबार में स्थित है।

भारत का मुख्य भूभाग का दक्षिणतम बिंदु कन्याकुमारी में स्थित है जिसे केप केमोरियन के नाम से भी जाना जाता ह।



23 डिग्री 30 मिनट उत्तरी अक्षांश को कर्क रेखा के नाम से जाना जाता है जो भारत को लगभग 2 बराबर भागों में  बांटती है। कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों ( गुजरात राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड पश्चिम बंगाल त्रिपुरा एवं मिजोरम) से होकर गुजरती है।



 भारत का आकार एवं विस्तार



भारत का आकार चतुष्कोणीय है। भारत के भू भाग का कुल क्षेत्रफल  328 7263 वर्ग किलोमीटर है जोगी विश्व के कुल क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है।

भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से सात बड़े देश क्रमशः रूस, कनाडा, अमेरिका, चीन ,ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, भारत है।

भारत की स्थलीय सीमा रेखा 15200 किलोमीटर है  जबकि द्वीप सहित तटीय सीमा रेखा 7516. 6 किलोमीटर है।



भारत के पूर्व से पश्चिम की लंबाई 2933 किलोमीटर है तथा उत्तर से दक्षिण की लंबाई 3214 किलोमीटर है।



 भारत से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बिंदु



भारत के सबसे पूर्वी बिंदु किबिथु (अरुणाचल प्रदेश) है।

भारत के सबसे पश्चिमी बिंदु सर क्रीक( गुजरात) है।

भारत के सबसे उत्तरी बिंदु इंदिरा काँल है।

भारत की सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य गुजरात है जिसकी लंबाई 1214.7 किलोमीटर है।

भारत की दूसरी सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य आंध्रप्रदेश है जिसकी लंबाई 973.7 किलोमीटर है।

भारत के तीसरे सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य तमिलनाडु है जिसकी लंबाई 906.9 किलोमीटर है।



 भारत के जल सीमा रेखा

 प्रादेशिक जल सीमा रेखा-  तरीका से 12 समुद्री मील तक की दूरी का प्रादेशिक जल सीमा कहते हैं।



संलग्न क्षेत्र-  तटरेखा से 24 मील तक की दूरी को संलग्न क्षेत्र कहा जाता है।



 अनन्य आर्थिक क्षेत्र-   तटरेखा से 200 समुद्री मील तक की दूरी को अनन्य आर्थिक क्षेत्र कहा जाता है।





 भारत की स्थलीय सीमा का पड़ोसी देशों के साथ साझा



बांग्लादेश-  भारत बांग्लादेश के साथ 4096 किलोमीटर की सीमा साझा करता है।

बांग्लादेश भारत के 5 राज्य पश्चिम बंगाल, असम ,मेघालय त्रिपुरा एवं मिजोरम से अपना सीमा साझा करता है।



 चीन-  भारत चीन के साथ 3488 किलोमीटर का सीमा साझा करता है चीन भारत के  4 राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम एवं अरुणाचल प्रदेश तथा 1 केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के साथ अपनी सीमा साझा करता है।





 पाकिस्तान-  भारत पाकिस्तान के साथ 3323 किलोमीटर की सीमा साझा करता है।

 पाकिस्तान भारत के 3 राज्य गुजरा,  राजस्था, पंजाब एवं 2 केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर एवं लदाख के साथ अपनी सीमा साझा करता है। 

 नेपाल- भारत नेपाल के साथ 1751 किलोमीटर की सीमा साझा करता है।



नेपाल भारत के 5 राज्य उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम के साथ अपना सीमा साझा करता है।



म्यांमार - भारत म्यांमार के साथ 1643 किलोमीटर की सीमा साझा करता है।

म्यांमार भारत के 4 राज्य अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर एवं मिजोरम से अपना सीमा साझा करता है।



भूटान भारत भूटान के साथ 699 किलोमीटर का सीमा साझा करता है भूटान भारत के 4 राज्य  सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम एवं अरुणाचल प्रदेश के साथ सीमा साझा करता है।



अफगानिस्तान- भारत अफगानिस्तान के साथ 106 किलोमीटर का सीमा साझा करता है। 

अफगानिस्तान भारत के 1 केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के साथ अपनी सीमा साझा करता है।







 कुछ महत्वपूर्ण  प्रश्न





 1.भारत किस गोलार्ध में स्थित है ?

        - उत्तर पूर्वी



2. भारत का अक्षांशीय विस्तार कितना है?



    - 8 डिग्री 4 मिनट उत्तरी अक्षांश 37 डिग्री 6 मिनट उत्तरी            अक्षांश         

            

3. भारत का देशांतरीय विस्तार क्या है?



68 डिग्री 7 मिनट पूर्वी देशांतर से 97 डिग्री 25 मिनट पूर्वी देशांतर




 4. अंडमान निकोबार स्थित है



भारत के दक्षिण पूर्वी में




 5. भारत का सबसे दक्षिणतम बिंदु इंदिरा पॉइंट कहां स्थित है?



ग्रेट निकोबार






 6. भारत के मुख्य विभाग का दक्षिणतम बिंदु क्या है?



कैप के मोरियन






7.  कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है



8 राज्यों से




 8. भारत का आकार कैसा है?



चतुष्कोण है






 9.भारत का क्षेत्रफल कितना है?



3 2 8 7 2 6 3 वर्ग किलोमीटर






 10. भारत का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है?



 2.4%






 11.  क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व के बड़े देशों में भारत का कौन सा स्थान है?



सातवां






 12. भारत की स्थलीय सीमा की लंबाई कितनी है?



 15200 किलोमीटर






 13. भारत की तटीय सीमा की लंबाई कितनी है?



7516.6 किलोमीटर






 14. भारत के सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य कौन सा है?



गुजरात






 15. भारत के दूसरे सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य कौन सा है? 



 आंध्र प्रदेश






 16.भारत के सबसे पूर्वी बिंदु क्या है?



कीबिथु  ( अरुणाचल प्रदेश)






17. भारत के सबसे पश्चिमी बिंदु  क्या है?



सर क्रीक ( गुजरात)






18.  भारत के सबसे उत्तरी बिंदु क्या है?



इंदिरा कॉल






 19. भारत पाकिस्तान के बीच कौन से सीमा रेखा है?



रेडक्लिफ






 20. भारत चीन के बीच कौन सी सीमा रेखा है?



मैक मोहन






 21. भारत अफगानिस्तान के बीच कौन सी सीमा रेखा है?



 डूरंड रेखा






 22. बांग्लादेश भारत के कितने राज्य उसके साथ अपनी सीमा साझा करता है?



पांच राज्य






  23. भारत चीन के साथ कितना किलोमीटर अपनी सीमा साझा करता है?



 3488 किलोमीटर






 24. भारत पाकिस्तान के साथ कितने किलोमीटर की सीमा साझा करता है?



3323 किलोमीटर


Post a Comment

Please do no enter any spam link in the comment box

Previous Post Next Post