Ancient history

                       प्राचीन इतिहास प्रश्नोतर  भाग-1
Ancient history





 1. सिन्धु सभ्यता की खोज किसने की ?



उत्तर- दयाराम साहनी



2. सिंधु सभ्यता को किस युग में रखा जाता है? 



उत्तर- कांस्य युग में 



3. सिंधु सभ्यता के मुख्य निवासी कैसे होते थे?



 उत्तर- द्रविड़ एवं भूमध्य सागरीय 



4. सिंधु सभ्यता के सर्वाधिक पश्चिमी पुरास्थल है। 



उत्तर- सुतकांगेडोर ( बलूचिस्तान )



 5. सिंधु सभ्यता के सर्वाधिक पूर्वी पुरास्थल है। 



उत्तर- आलमगीरपुर ( मेरठ ) 



6. सिंधु सभ्यता के उत्तरी पुरास्थल है।



 उत्तर- मांदा ( जम्मू कश्मीर) 



7. सिंधु सभ्यता के सर्वाधिक दक्षिणी पुरास्थल है।



 उत्तर- दाइमाबाद ( महाराष्ट्र)



 8. सिंधु सभ्यता की मुख्य फसल क्या थी? 



उत्तर- गेहूँ एवं जौ 



9. सिंधु सभ्यता के निवासी मिठास के लिए क्या उपयोग करते है? 



उत्तर- शहद 



10. सिंधु घाटी सभ्यता कैसी सभ्यता थी ?



 उत्तर- नगरीय 



11. सिंधु सभ्यता के बंदरगाह कौन कौन से थे?



 उत्तर- लोथल एवं सुतकोतदा  



12. सिंधु घाटी सभ्यता के निवासी कैसी वस्त्रो का प्रयोग करते थे?



 उत्तर- सूती एवं उन्नी वस्त्र 



13. हड़प्पा किस नदी के किनारे बसा है ? 



उत्तर- रावी नदी



14. हड़प्पा की खोज किसने की थी ?



 उत्तर- दयाराम साहनी एवं माधो स्वरूप वत्स ने



15. हड़प्पा सभ्यता की खोज किस वर्ष हुई ?



 उत्तर- 1921 में  



 16. मोहनजोदड़ो  की खोज कब और किसने की?



 उत्तर- 1922 में राखाल दास बनर्जी ने 



17. मोहन जोदड़ो किस नदी के किनारे बसा है? 



उत्तर- सिंधु नदी



18. जुते हुए खेत एवं नक्काशीदार ईंटों के प्रयोग का साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए है ? 



उत्तर- कालीबंगन से 



19. सिंधु घाटी सभ्यता की सबसे बड़ी इमारत क्या थी?



 उत्तर- अन्नागार 



20. सिंधु घाटी के नगरो में किसके अवशेष नहीं मिले है? 



उत्तर- मंदिरो के 



21. हड़प्पा वर्तमान मे कहां अवस्थित है? 



उत्तर- पाकिस्तान के मोंटगोमरी जिला 



22. मोहन जोदड़ो वर्तमान मे कहाँ अवस्थित है?



 उत्तर- पाकिस्तान के लरकाना जिला



23. सिंधु घाटी सभ्यता के विनाश का सबसे प्रभावी कारण क्या था ? 



उत्तर- बाढ़ 



24. आग में पकी हुई ईंट को क्या कहा जाता है? 



उत्तर- टेराकोटा 



25. चान्हुदड़ो की खोज कब और किसने किया?



 उत्तर-1931 में गोपाल मजुमदार ने 



26. चान्हुदड़ो वर्तमान में कहां स्थित है? 



उत्तर- पाकिस्तान के सिंधप्रांत 



27. चान्हुदड़ो किस नदी के किनारे बसा है? 



उत्तर- सिंधु नदी



28. सैंधव कालीन घोड़े के अस्थि पंजर कहाँ से प्राप्त हुए है? 



उत्तर- सुरकोतदा ,कालीबंगा एवं लोथल से 



29. सिंधु घाटी सभ्यता के निवासियों का मनोरंजन के साधन क्या थे? 



उत्तर- शिकार करना, मछली पकड़ना, चौपड़ और पासा खेलना, पशु पक्षियों को आपस में लड़ाना आदि साधनों का प्रयोग करते थे



 30. सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों का विशेष पूजनीय पशु क्या था ?



उत्तर- कूबड़ वाला साँड़ 



31. कालीबंगन की खोज किसने किया ? 



उत्तर- बी०बी० लाल एवं बी. के थापर 



32. कालीबंगन किस नदी के किनारे बसा है? 



उतर- घग्घर 



33. काली बंगन का वर्तमान स्थिति क्या है?



 उत्तर- राजस्थान का गंगा नगर जिला 



34. कालीबंगन की खोज कब हुई थी? 



उत्तर- 1953 ई० में



35. सिंधु सभ्यता के प्रमुख स्थल रंगपुर का खोज किसने किया ? 



उत्तर- रंगनाथ राव 



36. सिंधु घाटी घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थल रंग पूर वर्तमान में कहाँ अवस्थित है? 



उत्तर- गुजरात के काठियावाड़ जिला



37. सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थल रंगपुर किस नदी के किनारे बसा है?



उत्तर- मादर नदी



38. सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थल रोपड़ की खोज किसने किया?



उत्तर- यज्ञ दत्त शर्मा

39. सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थल रोपड़ किस नदी के किनारे बसा है?



उत्तर- सतलज नदी

40. सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थल रोपड़ का वर्तमान स्थिति क्या है?



उत्तर- पंजाब का रोपड़ जिला

Post a Comment

Please do no enter any spam link in the comment box

Previous Post Next Post